फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादियों में बढ़ा एंकरिंग का ट्रेंड, मेहमानों का मनोरंजन करने के साथ-साथ रखते हैं मेजबानी का ख्याल

Wed, 13 Jun 2018 02:44 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Jun 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
Weddings have an extended anchoring trend
शादियों में अब एंकरिंग का ट्रेंड, कौन सी रस्म कौन करने आ रहा बताते हैं एंकर
अब स्टेज पर वर-वधु को आशीर्वाद देने आ रहे हैं दूल्हे के फूफाजी और बुआजी। अब आपको डांस करके दिखाएंगी दूल्हे की सालियां...। ये लो दूल्हे के मामा ने भी शर्म छोड़कर हिलाई कमर। कुछ इसी अंदाज में अब शादी की हर गतिविधि और रस्मों की होने लगी है एंकरिंग। शादी को और खास बनाने के लिए यह नया ट्रेंड चल पड़ा है। मेहमानों को इंटरटेन करने से लेकर कब कौन सी रस्म होगी, यह बढ़े ही रोचक अंदाज में बताएंगे एंकर। शहर में भी इस तरह की एंकरिंग कई शादियों में हो चुकी है। 
Weddings have an extended anchoring trend
शादी में कमेंट्री... अब हो रही दूल्हे के बुआ-फूफा की एंट्री
पहले से तैयार होती है स्क्रिप्ट
हर शादी की अपनी एक थीम होती है। जैसी शादी की थीम होती है, उसी हिसाब से पूरा प्रोग्राम प्लान किया जाता है। शादी के पहले ही पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर ली जाती है। किस अंदाज में क्या-क्या होगा, इसका पूरा ब्योरा होता है। अपने हुनर और अल्फाजों से एंकर शादी की शाम को हसीन बनाते हैं। मेहमानों को भी खूब मजा आता है। 
 
Weddings have an extended anchoring trend
मेहमानों को इंटरटेन करने से लेकर उनकी मेजबानी तक का रखते हैं ख्याल
सीरियल और फिल्मों को देखकर शुरू हुआ कल्चर
वेडिंग प्लानर रश्मि गुप्ता बताती हैं कि किसी भी पार्टी के एंकर जान होते हैं। दरअसल, पहले सिर्फ कारपोरेट इवेंट में ही एंकर की डिमांड होती थी। अब ट्रेंड बदला है और लोग शादियों में भी एंकर की डिमांड करने लग गए हैं। पिछले एक-दो सालों में इनकी डिमांड बढ़ी है। यह ट्रेंड हमें सीरियल और फिल्मों ने दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weddings have an extended anchoring trend
शादियों में एंक्रिंग का ट्रेंड
पार्टी में डाल देते हैं जान 
एंकर मेहमानों के मनोरंजन से लेकर उनकी मेजबानी तक का ख्याल रखते हैं। कोशिश होती है कि शादी में आया एक भी व्यक्ति बोर न हो। वरमाला के बाद जो रस्में शुरू होती हैं, उसमें घर के खास लोगों को छोड़ दें तो बाकी लोगों का कुछ काम होता नहीं है। ऐसे में ये लोग बैठकर बोर होने लगते हैं। इन एंकरों के पास इस बोरियत को भी भगाने का इंतजाम होता है। बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए गेम्स खिलवाते हैं। बीच-बीच में कौन सी रस्म होने वाली है, कौन मेहमान आ रहा है इसकी भी जानकारी देते रहते हैं।

पिछले कई सालों से एंकरिंग करता आ रहा हूं। शादियों में भी एंकरिंग का चलन चल पड़ा है। शादी में एंकरिंग करते वक्त इस बात का ध्यान देता हूं कि हर कोई इन्जॉय करे। चाहे वह शर्मीले स्वभाव का ही न हो। - एंकर अमित शर्मा

शादियों में एंकरिंग करने का ट्रेंड एक फैशन की तरह चल पड़ा है। संगीत, मेहंदी की रस्मों से शुरू हुए इस कॉन्सेप्ट ने अपनी जगह शादियों में भी ले ली। एंकरिंग के दौरान एक ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है और वो है लोगोें को इंटरटेन करना। - एंकर अनुराग श्रीवास्तव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed