{"_id":"6a6d02363aacae0a4f073af5","slug":"x-ray-ct-scan-and-pharmacy-facilities-will-be-available-round-the-clock-at-the-medical-college-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146656-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी एक्स-रे, सीटी स्कैन व फार्मेसी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी एक्स-रे, सीटी स्कैन व फार्मेसी की सुविधा
Sat, 01 Aug 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बीमार और गंभीर मरीजोंं को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सके। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर करना शुरू किया है। अब अस्पताल में 24 घंंटे एक्स-रे, सीटी स्कैन और फार्मेसी पर दवा सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को जांच और दवा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में अभी तक सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक एक्स-रे व सीटी स्कैन की सुविधा संचालित की जा रही थी। इससे शाम चार बजे के बाद इमरजेंसी में आने वाले गंभीर मरीज व हादसे में घायलों को एक्स-रे व सीटी स्कैन की सुविधा के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। बिना जांच के प्रभावी उपचार शुरू न हो पाने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाती थी।
वहीं कुछ गंभीर मरीजों को रेफर भी कर दिया जाता था। वहीं ओपीडी की फार्मेसी दोपहर ढाई बजे बंद हो जाने के बाद कई मरीजों को दवा के लिए परेशान होना पड़ता था। कॉलेज प्रबंधन ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे, सीटी स्कैन व इमरजेंसी की फार्मेसी से 24 घंटे दवा मुहैया करवाए जाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बताया कि मरीजों की सहूलियत के लिए सीटी स्कैन तकनीशियनों के मोबाइल नंबर इमरजेंसी में उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे रात के समय में भी मरीजों को तुरंत सीटी स्कैन की जांच होगी है। इसके अलावा नए रोस्टर के तहत फार्मेसी में 24 घंटे एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे मरीजों आपातकालीन स्थिति में दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्राचार्य ने बताया कि शनिवार से सीटी स्कैन, एक्स-रे, फार्मेसी की सुविधा 24 घंटे मिलने लगेगी।
................
प्रभावी होगी एफआरयू, नोडल नामित
प्राचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा इसकी नियमित रिपोर्टिंग शासन को भेजने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके लिए डॉ. सविता साहू को नोडल अधिकारी तथा डॉ. अवधेश को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इससे हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं और आपात प्रसूति सेवाओं की निगरानी एवं रिपोर्टिंग में सुधार होगा।
.....................
आईसीयू में लगाई गईं दो एबीजी मशीनें, एसएनसीयू के लिए विशेषज्ञों की मांग
प्राचार्य ने बताया कि गंभीर मरीजों के उपचार को और सुदृढ़ करने के लिए आईसीयू में दो नई एबीजी (आर्टेरियल ब्लड गैस) मशीनें स्थापित की गई हैं। इन मशीनों से गंभीर मरीजों की श्वसन एवं रक्त गैस जांच तत्काल हो सकेगी, जिससे उपचार में तेजी आएगी। नवजात शिशुओं के उपचार को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) के लिए दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से गंभीर नवजातों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद है।