सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   1 minute 75 districts, the wonder of a second-grade sermon

Kasganj News: 1 मिनट 75 जिले, दूसरी कक्षा के उपदेश का कमाल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 minute 75 districts, the wonder of a second-grade sermon
फोटो26कक्षा  2 का छात्र उपदेश।संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती, यह बात एक नन्हे छात्र ने सच कर दिखाई है। कक्षा दो में पढ़ने वाले उपदेश की विलक्षण याददाश्त देखकर हर कोई हैरान है।
Trending Videos

उपदेश उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम एक मिनट में एक सांस में सुना देता है। वह गंजडुंडवारा ब्लॉक के गांव अल्हैपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय में पढ़ता है। उसकी इस अद्भुत प्रतिभा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने न केवल स्कूल के शिक्षकों को, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को भी चकित कर दिया है। वायरल वीडियो में उपदेश बिना रुके प्रदेश के सभी जनपदों के नाम बताता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने की सराहना

विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि उपदेश शुरू से ही पढ़ाई में बहुत होनहार रहा है। उसकी सीखने और याद करने की क्षमता अन्य बच्चों से काफी तेज है। सामान्य ज्ञान के साथ-साथ देश और प्रदेश से जुड़े कई जटिल तथ्यों को भी आसानी से याद कर लेता है। शिक्षकों ने बताया कि यदि उसे सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा, तो वह भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन कर सकता है। क्षेत्र के लोग उसकी प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed