{"_id":"6a04be3631a97811a307af7c","slug":"12-sub-inspectors-transferred-to-aligarh-50-constables-sent-to-other-districts-kasganj-news-c-175-1-kas1003-147593-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 12 सब-इंस्पेक्टर का अलीगढ़ तबादला, 50 कांस्टेबल भेजे गए दूसरे जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 12 सब-इंस्पेक्टर का अलीगढ़ तबादला, 50 कांस्टेबल भेजे गए दूसरे जिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं। जिले में तैनात 12 उपनिरीक्षकों का तबादला अलीगढ़ जनपद में कर दिया गया है। वहीं, तीन नए निरीक्षकों को जिले में तैनाती मिली है। इसके अलावा 50 सिपाही को दूसरे जिलों में भेजा गया है।
अलीगढ़ मंडल के डीआईजी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर यह तबादले हुए हैं। आदेश जारी होने के बाद सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीआईजी की ओर से जारी सूची के अनुसार, कासगंज से स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षकों में चंचल कुमार, विजय पाल सिंह, जर्मन सिंह, ओमप्रकाश, पुत्तू लाल, अवधेश कुमार, विक्रम सिंह, शशिकान्त यादव, युसूफ खान, हरजीत सिंह, औसान सिंह और संजीव कुमार तिवारी शामिल हैं। इन सभी को अलीगढ़ जनपद भेजा गया है।
विज्ञापन
10 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कांस्टेबलों का तबादला
डीआईजी ने जिले में अपना 10 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके 50 कांस्टेबलों का दूसरे जिलों में तबादला किया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरित होने वाले मुख्य आरक्षियों में विमलेश उर्फ नीतू, कुमारी बंदना, मीना सिंह, रिंकू बाबू, कृष्णा कुमारी, कविता शर्मा, सीता कुमारी, प्रियंका शर्मा, जमशेद खां, सचिन कुमार, सुखदास, प्रेम पाल सिंह छोंकर, सुशीला देवी, कुमारी रौशनी, मीनू कुमारी, कुमारी रीना माथुर, संजय कुमार, विजय सिंह, सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, विनोद सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अनिल कुमार, अवनीश कुमार, अनिरुद्ध कुमार, नरेश कुमार, हरेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह, देश राज सिंह, अवधेश, राजीव यादव, मोहित कुमार, पार्वती, वीलेश कुमार, अरुण कुमार, राज कुमार, योगेश सिंह शामिल हैं।
अन्य स्थानांतरित कर्मियों में रणजीत यादव, मानवेन्द्र सिंह, योगेंद्र कुमार, नितिन कुमार, दिनेश, विष्णु कुमार, तेजपाल सिंह, निहाल सिंह, विनोद कुमार, भोजपाल, राहुल कुमार, नीरज यादव और यतेन्द्र सिंह शामिल हैं।
ट्रांसफर सूची में मची खलबली
पुलिस विभाग में अचानक बड़े स्तर पर हुए तबादलों से पुलिसकर्मियों में हलचल देखी गई। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों की जल्द से जल्द रवानगी सुनिश्चित कराई जाए, ताकि नए जनपदों में कानून व्यवस्था संबंधी कार्य प्रभावित न हों।
जिले को मिले तीन नए इंस्पेक्टर
अलीगढ़ में तैनात निरीक्षक रितेश कुमार को कासगंज भेजा गया है। इसी प्रकार एटा जिले से निरीक्षक शाशिकांत और हाथरस जिले से निरीक्षक देवेंद्र कुमार को जिले में तैनाती दी गई है।