सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   3 dead, 35 injured in head-on collision between Roadways buses.

Kasganj News: रोडवेज बसों में आमने-सामने की भिड़ंत में 3 की मौत, 35 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
3 dead, 35 injured in head-on collision between Roadways buses.
फोटो10कासगंज में कलेक्ट्रेट के पास  बरेली -मथुरा हाइवे मार्ग पर हादसे के बारे में जिला अस्पता
विज्ञापन
कासगंज। बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार सुबह राजस्थान लोक परिवहन सेवा, भरतपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही एटा डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी। कलेक्ट्रेट के पास हुए इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में भरतपुर (राजस्थान) के बयाना थाना क्षेत्र के फरसों केला निवासी गिरिराज (80), उसी थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा कुलवारिया निवासी प्रीतम (65) और रामधकेली (90) शामिल हैं। डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जांच में पता चला है कि हादसा भरतपुर डिपो की बस के चालक को झपकी आने से हुआ। राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस शुक्रवार रात करीब 12 बजे भरतपुर डिपो से 35 यात्रियों को लेकर सोरोंजी के लिए रवाना हुई थी। बस शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे सोरोंजी थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास पहुंची तो चालक बहादुर (32) निवासी सदाबाद, थाना बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रास्ते पर लहराने लगी और दूसरी साइड में सामने से आ रही एटा डिपो की बस से जाकर भिड़ गई। यह बस टनकपुर से सवारियां लेकर एटा जा रही थी। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ जोरदार टक्कर लगने से बस में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजना शुरू किया। बताया गया कि भरतपुर डिपो की बस में सवार 30 यात्री घायल हुए हैं जबकि एटा जा रही बस में सवार पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed