{"_id":"6a303ef86e1c90c909039628","slug":"buses-unavailable-on-several-routes-pilgrims-left-stranded-kasganj-news-c-175-1-kas1009-149253-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कई रूटों पर नहीं मिलीं बसें, भटकते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कई रूटों पर नहीं मिलीं बसें, भटकते रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। सोमवती अमावस्या पर सुबह से सोरोंजी हरिपदी गंगा, लहरा गंगा घाट एवं कछला गंगा घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बस स्टैंड पर रही। कासगंज से बरेली और बदायूं के लिए बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। हाथरस और मथुरा मार्ग के यात्री गंगास्नान कर भटकत रहे मगर उन्हें बसें नहीं मिलीं। श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव में रोडवेज की व्यवस्थाएं भी चरमरा गईं।
सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, एटा और आगरा से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। सुबह बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गंगास्नान के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विशेष रूप से कछला गंगा घाट, बरेली, बदायूं, हाथरस, मथुरा और एटा मार्ग पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी के चलते यात्रियों में बेचैनी और नाराजगी भी दिखाई दी। स्थिति को संभालने के लिए रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखी। भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया। दिनभर बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की भीड़ बनी रही।
-- -- -- --
यात्रियों की बातचीत :
हाथरस से सोमवती अमावस्या पर गंगास्नान करने के लिए कछला गंगा घाट आए हैं। काफी देर से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे है, लेकिन बस नहीं मिली है। पूछताछ केंद्र पर बताया गया है कि थोड़ी देर में बस आएगी। - गोवर्धन सिंह
विज्ञापन
-- -- -- --
बरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है, लेकिन बस नहीं मिली है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज को पहले से अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए थीं, ताकि यात्रियों को राहत मिलती। - प्रेमवती-- -- -
वर्जन :
श्रद्धालुओं की एक साथ भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए दबाव बढ़ा, लेकिन अतिरिक्त बसें लगाकर व्यवस्था को सामान्य बनाने का प्रयास किया गया। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, एटा और आगरा से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। सुबह बस स्टैंड पर बसें नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गंगास्नान के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। विशेष रूप से कछला गंगा घाट, बरेली, बदायूं, हाथरस, मथुरा और एटा मार्ग पर यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई यात्रियों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी के चलते यात्रियों में बेचैनी और नाराजगी भी दिखाई दी। स्थिति को संभालने के लिए रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर व्यवस्था बनाए रखी। भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया। दिनभर बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की बातचीत :
हाथरस से सोमवती अमावस्या पर गंगास्नान करने के लिए कछला गंगा घाट आए हैं। काफी देर से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे है, लेकिन बस नहीं मिली है। पूछताछ केंद्र पर बताया गया है कि थोड़ी देर में बस आएगी। - गोवर्धन सिंह
बरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है, लेकिन बस नहीं मिली है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज को पहले से अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए थीं, ताकि यात्रियों को राहत मिलती। - प्रेमवती
वर्जन :
श्रद्धालुओं की एक साथ भीड़ बढ़ने के कारण कुछ समय के लिए दबाव बढ़ा, लेकिन अतिरिक्त बसें लगाकर व्यवस्था को सामान्य बनाने का प्रयास किया गया। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम