सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   3000 enumerators and supervisors will conduct the census in the district.

Kasganj News: जिले में 3000 प्रगणक और सुपरवाइजर करेंगे जनगणना

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में जनगणना 2027 के कार्य की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अप्रैल माह में जनगणना का कार्य करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने जनगणना कार्य में लगाए शिक्षकों की सूची प्रशासन को सौंप दी है। पहले चरण में घरों की गिनती की जाएगी और दूसरे चरण में लोगों की गिनती होगी।
Trending Videos


डिजिटल जनगणना का विकल्प भी रहेगा। वेब पोर्टल के माध्यम से लोग सर्वे से पहले अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। यह कार्य 7 से 21 मई तक होगा। इसके पश्चात 22 मई से 20 जून तक मकानों की गणना का कार्य होगा। मकान गणना में मकान की स्थिति, परिवार की उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों आदि से जुड़ी जानकारियां दर्ज होंगी। जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। इस चरण में लोगों की गिनती होगी। इस दौरान लोगों की संख्या, सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, प्रवास से जुड़ी जानकारियां जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन







लोग खुद भी भर सकेंगे फॉर्म

सरकार इस बार लोगों को स्वयं गणना यानी सेल्फ इन्यूमरेशन का विकल्प भी देगी। लोग मोबाइल एप या वेब पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी खुद भी भर सकेंगे। इससे प्रक्रिया तेज होगी और सिस्टम का भार कम होगा। जिन लोगों के पास मोबाइल या इंटरनेट नहीं है, उनके लिए फील्ड कर्मचारी घर-घर जाकर डेटा दर्ज करेंगे।






33 बिंदुओं पर जुटाई जाएगी जानकारी

सर्वे के दौरान कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें भवन नंबर, जनगणना मकान नंबर, मकान की फर्श व दीवार व छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम व लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंध, मकान का स्वामित्व, कमरों की संख्या, विवाहित दंपती की संख्या, पेयजल का स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता, रसोईघर, एलपीजी- पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन, रेडियो- ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन, साइकिल, बाइक, स्कूटर, मोपेड, कार, जीप, वैन, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाले मुख्य अनाज, जनगणना संबंधी सूचना के लिए मोबाइल नंबर जैसी सवाल शामिल रहेंगे।








- जनगणना के लिए तैयारियां जारी हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से जनगणना के लिए शिक्षकों की सूची मिल गई है। 3000 प्रगणक एवं सुपरवाइजर जनगणना का कार्य करेंगे। - दिग्विजय प्रताप सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed