सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Cylinder crisis: Supply of commercial gas cylinders resumes

सिलिंडर संकट : कॅमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 01 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cylinder crisis: Supply of commercial gas cylinders resumes
फोटो19कासगंज में गैस गोदाम पर रखे कॉर्मिशयल सिलिंडर ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पिछले कुछ दिनों से चल रहे कॅमर्शियल गैस सिलिंडर संकट से अब राहत की उम्मीद है। इंडेन गैस एजेंसी पर कॅमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है, जबकि भारत गैस के सिलिंडर भी बुधवार तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos


कॅमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित होने से जिले के करीब 150 होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे थे। गैस की कमी के चलते कारोबारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की खेप पहुंचने के बाद स्थिति में सुधार की शुरुआत हुई है। एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी संचालक मनीष अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल 12 कॅमर्शियल सिलिंडर प्राप्त हुए हैं, जिन्हें बुकिंग कराने वाले व्यवसायियों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही और आपूर्ति मिलने से स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। वहीं भारत गैस एजेंसी संचालक देव प्रकाश देवू के अनुसार, कंपनी से कॅमर्शियल सिलिंडर भेजने की मंजूरी मिल चुकी है और बुधवार तक खेप पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा एचपी गैस एजेंसी से भी जल्द आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed