{"_id":"6a42c01714950056ad0c3a5a","slug":"a-huge-crowd-gathered-and-the-police-had-to-struggle-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149962-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जमा हो गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जमा हो गई भारी भीड़, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
Tue, 30 Jun 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो46कासगंज में बरेली-मथुरा सिक्सलेन मार्ग पर प्रशिक्षु विमान हादसे के बाद पुलिस ने बैरिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। विमान हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते गांव बहेड़िया, क्यामपुर, जखारुद्रपुर, किलोनी, भिटौना, गौराहा, मांमाें, अशोक नगर समेत अन्य गांव के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। हालात को संभालने और राहत कार्य में बाधा न आए, इसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एनएएचआई अधिकारियों को बुलाकर बैरिकेट्स लगाए गए। ढोलना, सोरोंजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्यूआरटी सहित अन्य पुलिस पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रण करने में लगाया गया। काफी प्रयास के बाद हालात सामान्य हुए । गांव बहेड़िया निवासी सत्यप्रकाश, बिट्टू और अशोक नगर निवासी डॉ. बंटी ने बताया कि विमान ने आसमान में पहले कई चक्कर लगाए। इसके बाद वह तारों से टकराने के बाद सिक्सलेन मार्ग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। एएसपी सुशील कुमार, सदर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, सीएफओ आरके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में किया।
विज्ञापन