पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Pilot shows presence of mind, attempts emergency landing on under-construction highway

Kasganj News: पायलट ने दिखाई सूझबूझ, निर्माणाधीन हाईवे पर की इमरजेंसी लैंडिंग की पूरी कोशिश

Tue, 30 Jun 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pilot shows presence of mind, attempts emergency landing on under-construction highway
फोटो50कासगंज में बरेली-मथुरा निर्माणाधीन सिक्सलेन मार्ग से  प्र​शिक्षु विमान से टकराने के बाद - फोटो : सांकेतिक
विद्युत तारों की वजह से सही से नहीं हो सकी लैंडिंग, आबादी में क्रैश होता विमान तो होता बड़ा हादसा
विज्ञापन

कासगंज। अलीगढ़ से उड़ान भरने के बाद प्रशिक्षु विमान में जब तकनीकी खराबी आ गई तो महिला पायलट कायनात खान ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया।
एविएशन कंपनी से संपर्क टूटने और विमान के रास्ता भटकने पर पायलट ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए जिले की सीमा में आबादी क्षेत्र के ऊपर दो से तीन बार चक्कर लगाए। फिर विमान को आबादी से बाहर ले जाकर निर्माणाधीन बरेली-मथुरा सिक्स लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराने की कोशिश की ताकि हादसे में जनहानि न हो। हालांकि, इमरजेंसी लैंडिंग का प्रयास करते समय विमान विद्युत तारों की चपेट में आ गया। इस वजह से हाईवे पर सही से लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान हाईवे के किनारे मिट्टी पर क्रैश हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एविएशन कंपनी की टीम के अनुसार, जब विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी तो उसमें एक घंटे का फ्यूल था। विमान के भटक कर कासगंज की ओर आ जाने और काफी देर तक उसकी लोकेशन नहीं मिलने पर कंपनी में खलबली मच गई। बाद में उसके कासगंज में क्रैश होने की सूचना मिली। अब एविएशन कंपनी की टीम हादसे की वजह जानने के लिए जांच में जुटी है कि हादसा किन हालात में हुआ।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीजीए की टीम करेगी हादसे की जांच

प्रशिक्षु विमान हादसे की जानकारी मिलने पर दिल्ली से नागर विमानन महानिदेशालय (डीसीजीए) की टीम रवाना हो चुकी है। टीम देर रात तक कासगंज पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर सकती है। जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article