{"_id":"6a42c33eb4fcc639480180e7","slug":"firm-owners-and-representatives-honored-for-good-tax-kasganj-news-c-175-1-kas1001-149955-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अच्छा कर देने के लिए फर्म स्वामियों और प्रतिनिधियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अच्छा कर देने के लिए फर्म स्वामियों और प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
Tue, 30 Jun 2026 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 53 - श्री गणेश इंटर कॉलेज में आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम में पटियाली क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। राज्यकर विभाग ने भामाशाह जयंती के मौके पर श्री गणेश इंटर कॉलेज में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अच्छा राज्यकर देेने के लिए फर्म स्वामियों और उनके प्रतिनिधियों को जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा रहे। सदर विधायक ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है। जीएसटी का सरलीकरण किया गया है। वहीं विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम भी इसकी मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान शेरवानी शुगर सिंडीकेट, हनु इन्फ्रास्ट्रक्चर, छाया सोप एंड डिटर्जेंट, मालपानी ट्रेडर्स, रईस अहमद पटियाली, एमएसपी ट्रेडर्स, एपीएस ईंट उद्योग, अब्दुल अजीज ईंट उद्योग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपायुक्त राज्यकर राजकुमार एवं रामेश्वर दुबे ने विभाग से जुड़ी जानकारियां दीं और सम्मानित होने वाले व्यापारियों को बधाई दी। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद ने व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक कर देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक आयुक्त सत्यप्रकाश उमराव, इम्तियाज अहमद सिद्दिकी, रामअनुज मौर्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र, राज्यकर अधिकारी अमित कुमार एवं आनंद प्रकाश सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी व कारोबारी मौजूद रहे।