पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Last day for online choice filling in Polytechnic counselling

Kasganj News: पॉलिटेक्निक काउंसिलिंग में ऑनलाइन चॉइस फिलिंग का अंतिम दिन

Tue, 30 Jun 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 30 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
आज चूक गए तो बाहर होंगे अभ्यर्थी-
विज्ञापन

- जिले के दो संस्थानों की 390 सीटों पर होंगे प्रवेश, एक जुलाई को सीट आवंटन
कासगंज। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक) की मुख्य काउंसिलिंग के प्रथम चरण में शामिल होने का मंगलवार अंतिम अवसर है। मंगलवार मध्य रात तक ऑनलाइन चॉइस फिलिंग नहीं करने वाले अभ्यर्थी सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में परिषद ने अभ्यर्थियों से समय रहते अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन करने की अपील की है।
अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी पसंद के कॉलेज और ट्रेड की चॉइस भर सकते हैं। प्रथम चरण का सीट आवंटन परिणाम एक जुलाई को जारी किया जाएगा। सीट मिलने के बाद दो से पांच जुलाई तक अभ्यर्थियों को फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनने के साथ 3000 रुपये सीट एक्सेप्टेंस शुल्क और 250 रुपये काउंसिलिंग शुल्क, कुल 3250 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे।
विज्ञापन

फ्रीज विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को दो से छह जुलाई तक किसी भी जिला सहायता केंद्र पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। निर्धारित समय के भीतर शुल्क जमा नहीं करने या दस्तावेजों का सत्यापन नहीं कराने पर आवंटित सीट स्वत: निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी में मैकेनिकल, सिविल और आर्किटेक्चर ट्रेड की 192 सीटों तथा एमएमआईटी में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल ट्रेड की 198 सीटों सहित कुल 390 सीटों पर प्रवेश होना है।

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी के प्रधानाचार्य राजन सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अंतिम समय का इंतजार न करते हुए समय रहते चॉइस फिलिंग और आगे की सभी औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह दी।

प्रमुख तिथियां

30 जून : प्रथम चरण की चॉइस फिलिंग का अंतिम दिन
1 जुलाई : सीट आवंटन परिणाम
2 से 5 जुलाई : फ्रीज/फ्लोट विकल्प एवं शुल्क जमा
2 से 6 जुलाई : दस्तावेज सत्यापन
6 जुलाई : सीट विड्रॉल की अंतिम तिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed