{"_id":"6a2d9b8a6d71db4018049bf3","slug":"a-step-towards-a-healthy-life-a-7-day-health-festival-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149157-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: स्वस्थ जीवन की ओर कदम, 7 दिन तक चलेगा स्वास्थ्य उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: स्वस्थ जीवन की ओर कदम, 7 दिन तक चलेगा स्वास्थ्य उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। योग अब केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक व्यापक अभियान बनने जा रहा है। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह 2026 की तैयारियां पूरे जिले में तेज हो गई हैं। 15 जून से शुरू होकर 21 जून तक चलने वाला यह योग सप्ताह इस बार अधिक व्यापक और जनभागीदारी आधारित होगा।नोडल अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना और समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं सक्रिय बनाना है। योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज के मैदान में सामूहिक योगाभ्यास के साथ किया जाएगा। इस वर्ष की थीम योग फॉर हेल्दी एजिंग रखी गई है, जिसका उद्देश्य हर आयु वर्ग में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस विशेष सप्ताह के दौरान जिले के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों, तहसील परिसरों, विकास भवन, विकास खंड कार्यालयों, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि योग को हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। योग सप्ताह का भव्य समापन 21 जून को नवीन पुलिस लाइन कासगंज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के रूप में होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे।
कार्यक्रम की प्रमुख रूपरेखा
15 जून-श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में शुभारंभ
16 जून-पटियाली, सोरों, ढोलना, सिढ़पुरा, अमांपुर, सहावर एवं थराचीतरा के इंटर कॉलेजों में योग कार्यक्रम
17 जून- विकास भवन, कलक्ट्रेट, सभी तहसील एवं विकास खंड परिसर
18 जून-अमृत सरोवर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास
19 जून- नगर पालिका व नगर पंचायतों में योग कार्यक्रम
20 जून- नगर पालिका से योग जागरण रैली शुरू होकर प्रभुपार्क तक आएगी
21 जून-नवीन पुलिस लाइन कासगंज में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन