सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Additional Commissioner of Aligarh Division inspected the development block office.

Kasganj News: अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त ने विकास खंड कार्यालय का किया निरीक्षण

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner of Aligarh Division inspected the development block office.
फोटो27सिढ़पुरा ब्लॉक का निरीक्षण करते अपर आयुक्त  अरुण कुमार यादव। संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण यादव बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों की गहनता से जांच की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos

अपर आयुक्त ने कार्यालय के विभिन्न पटलों व अभिलेखों का निरीक्षण और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया। उन्होंने स्थापना पटल, आईजीआरएस पोर्टल, सेवा पुस्तिकाएं, ऑडिट ऑब्जेक्शन, आवास योजनाओं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और मनरेगा से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस मौके पर प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) हरिओम प्रतिहार, आंतरिक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा प्रीति कुमारी, बीएमएम अंबेश कुमार, मुन्ना लाल, रंजीत कुमार, साजिद बाबू और राजकुमार आंकिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वायरल वीडियाे की ली जानकारी
गंजडुंडवारा। अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दाैरान नगर पालिका रजिस्टर का अवलोकन किया और उसका सही ढंग से रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास के नाम पर हो रही वसूली से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बारे में भी पूछताछ की। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने उन्हें बताया कि यह प्रकरण अभी संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन, मुख्य लेखाकार श्रीकांत शर्मा और गंगा प्रसाद शाक्य माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed