{"_id":"69b2d9c5b48dd5d6e8092a0b","slug":"the-heat-increased-and-the-graph-of-diseases-also-increased-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-144604-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गर्मी बढ़ी, बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गर्मी बढ़ी, बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ा
विज्ञापन
फोटो11जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। तेज गर्मी के बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बुखार, खांसी, सिरदर्द, सांस की तकलीफ और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी उम्र के लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों को खुद दवाई लेने के बजाए विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और सबसे पहले पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े रहे। इससे पर्चा काउंटर पर भारी भीड़ देखी गई। संक्रामक रोग और बाल रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ रही। अस्पताल में 1237 मरीज आए। बुखार के 299 मरीज अस्पताल पहुंचे, जिनमें 133 बच्चे शामिल थे। इसके अलावा सांस संबंधी शिकायतों के 188 मरीज आए, जिनमें 77 बच्चे थे। वहीं, डायरिया के 42 मरीजों में 10 बच्चे शामिल रहे।
चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में तेजी से बढ़ती गर्मी, बदलते तापमान ने स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा रहा है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी और संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त पानी पीने, साफ-सुथरी चीजें खाने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने की जरूरत है।
मरीजों की बात
गर्मी की वजह से सिर में तेज दर्द की शिकायत है। अस्पताल आए एक घंटा से अधिक समय हो चुका है। लंबी लाइन लगी हुई है। -चिराग, मरीज
दो दिन से सर्दी खांसी का असर है। बुखार की भी शिकायत हो रही है। शरीर में दर्द हो रहा है। अस्पताल में भीड़ अधिक है। -दौजीराम, मरीज
वर्जन
गर्मी के बढ़ते असर के साथ बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। इसलिए समय पर सतर्कता और इलाज बेहद जरूरी है।- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
Trending Videos