{"_id":"69b2db3ca5369fb25c04eeb0","slug":"sub-inspector-police-recruitment-examination-instructions-for-conducting-it-safely-kasganj-news-c-175-1-kas1001-144599-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा : सकुशल संपन्न कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा : सकुशल संपन्न कराने के निर्देश
विज्ञापन
फोटो20कासगंज में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम । स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ड्यूटी पर लगाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने सकुशल, निर्विघ्न और ईमानदारी से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
यह बैठक परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए की गई। इसमें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। पुलिस अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने को कहा गया। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थित रहें।
सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के भी निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने को कहा गया। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निरंतर संपर्क बनाकर हर पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने को कहा गया है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
Trending Videos