सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Amazing: Pumpkins stored for sale in a public toilet

गजब: सार्वजनिक शौचालय में बिक्री के लिए भंडारित किए कद्दू

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Amazing: Pumpkins stored for sale in a public toilet
फोटो18सोरोंजी में सामुदायिक शौचालय में रखे कद्दू ।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी स्थित सब्जी मंडी में बने सार्वजनिक शौचालय का उपयोग इन दिनों कद्दू के भंडारण के लिए किया जा रहा है। एक सब्जी कारोबारी ने बिक्री के लिए कद्दू शौचालय परिसर में भंडारित किए हैं, जिससे आम लोग इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस जानकारी से कस्बे के लोग हैरान और परेशान हैं।
Trending Videos

सब्जी मंडी का क्षेत्र काफी घना है और यह सार्वजनिक शौचालय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था। सुबह के समय किसान सब्जी लेकर पहुंचते हैं और दुकानदार भी खरीदारी के लिए आते हैं। शौचालय में कद्दू भरे होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका की लापरवाही भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार मानी जा रही है। सब्जी कारोबारी का यह कारनामा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नगरपालिका की ईओ हर्षिता देवड़ा ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालय से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed