{"_id":"6a7e0cddd2a55b1a37073983","slug":"attempt-to-rape-woman-after-entering-her-home-fir-registered-against-two-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152170-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, दो के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, दो के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटनाएं हुईं। सोरोंजी में घर में महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव का आरोपी दीपक आए दिन शराब पीकर उनके घर के आसपास गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार करता है। आरोप है कि पीड़िता की दो बेटियों के साथ भी बदसलूकी करता है, जिससे परिवार के मान-सम्मान और सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।
वहीं, दूसरा मामला थाना सोरोंजी क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अगस्त की शाम को जब वह घर के अंदर खाना बना रही थीं, तभी गांव का आरोपी नबीपाल उर्फ नबी जबरन घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। साथी प्रमोद को बुला लिया। आरोपी नबीपाल ने महिला को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके कपड़े फाड़ दिए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण जुटने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है।