{"_id":"6a7e0d79f1c552570600c4ce","slug":"automatic-track-being-built-in-gorha-curb-on-fake-licenses-kasganj-news-c-175-1-kas1009-152114-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गोरहा में बन रहा ऑटोमेटिक ट्रैक, फर्जी लाइसेंस पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गोरहा में बन रहा ऑटोमेटिक ट्रैक, फर्जी लाइसेंस पर लगेगी रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और मानक आधारित बनाने के लिए गोरहा बाईपास पर एक अत्याधुनिक सेंसरयुक्त स्वचालित ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस ऑटोमेटिक ट्रैक पर हल्के और भारी दोनों प्रकार के वाहनों के चालकों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण और कड़े मानकों पर आधारित परीक्षा में सफल होने के बाद ही आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। बारगेन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया जा रहा है। चालकों को इस ट्रैक पर प्रशिक्षण के साथ निर्धारित मानकों के अनुसार परीक्षा से गुजरना होगा।
निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके बाद एआरटीओ कार्यालय से लाइसेंस जारी किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से सड़क हादसों में भी काफी कमी आएगी।
विज्ञापन
एआरटीओ आरपी मिश्र ने बताया कि संस्था द्वारा कार्य में बरती जा रही शिथिलता के कारण देरी हुई है। संबंधित संस्था को सितंबर तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।