फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The flow from the barrages decreased, the water level of the Ganga decreased by seven centimeters.

Kasganj News: बैराजों से प्रवाह हुआ कम, गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर घटा

Fri, 14 Aug 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The flow from the barrages decreased, the water level of the Ganga decreased by seven centimeters.
फोटो49 -पटियाली में बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते एडीएम दि​ग्विजय सिंह साथ में एसडीएम। संव
कासगंज। गंगा का जलस्तर पिछले चार दिनों से लगातार कम हो रहा है। हालांकि निचले इलाके अभी भी जलमग्न है। एडीएम दिग्विजय सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को राहत किट प्रदान की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी का प्रवाह कम हो गया। इससे कछला ब्रिज पर सात सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने मूंझखेड़ा, नगला हंसी सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया। गांव के हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने उनके समक्ष बाढ़ में टूटी सड़क बनवाने, बांध बनवाने सहित अन्य मांगों को दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि बाढ़ उतरने के बाद प्रभावित इलाके की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान होगा। एडीएम ने राजस्व प्रशासन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह निरंतर निगरानी प्रभावित इलाकों में रखें। स्वास्थ्य टीमों से नियमित ग्रामीणों का परीक्षण कराया जाए। पशुओं का टीकाकरण और बीमार पशुओं का उपचार सुनिश्चित किया जाए।
-------------
हरिद्वार, बिजनाैर और नराैरा बैराज से घटा प्रवाह
हरिद्वार बैराज से करीब 25 हजार क्यूसेक, बिजनौर बैराज से करीब 38 हजार क्यूसेक और नरौरा बैराज से करीब नाै हजार क्यूसेक पानी की प्रवाह में कमी आई। इससे जिले में कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर सात सेंटीमीटर कम हो गया।
-------------------

जोखिम है लेकिन काम तो करना ही पड़ेगा
कासगंज। पटियाली इलाके के नगला हंसी, मूंझखेड़ा, नगला नरपत सहित अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है इससे ग्रामीणों को प्रतिदिन बाढ़ के पानी से गुजरने का जोखिम उठाना पड़ता है। दूधिया बाढ़ के पानी से होकर गांव से दूध लेने जाते हैं। मूंझखेड़ा निवासी सोमवीर यादव ने बताया कि मूंझखेड़ा की पुलिया के पास सड़क कट गई है। इससे आवागमन में काफी दिक्कतें हैं। दूधिया रूपेंद्र ने बताया कि बाढ़ के पानी से होकर रोज गुजरना पड़ता है। जोखिम है लेकिन काम तो करना ही पड़ेगा। संवाद

----------------

बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 75619 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 83664 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 115137 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.23 मीटर के निशान पर
-----------------------

वर्जन-
गंगा के जलस्तर में लगातार कमी आ रही है। बैराजों का प्रवाह कम हुआ है। जल्द ही जिले में राहत मिलेगी। सिंचाई विभाग निरंतर निगरानी कर रहा है। सभी बांध सुरक्षित हैं।- शरद सौरभ गिरी, अधिशासी अभियंता, सिंचाई

फोटो49 -पटियाली में बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते एडीएम दिग्विजय सिंह साथ में एसडीएम। संव

फोटो49 -पटियाली में बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते एडीएम दिग्विजय सिंह साथ में एसडीएम। संव

फोटो49 -पटियाली में बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते एडीएम दिग्विजय सिंह साथ में एसडीएम। संव

फोटो49 -पटियाली में बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करते एडीएम दिग्विजय सिंह साथ में एसडीएम। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed