फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Drains choked in Rampur; pedestrians forced to wade through dirty water.

Kasganj News: रामपुर में नालियां हुई चोक, गंदे पानी से निकल रहे राहगीर

Thu, 13 Aug 2026 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drains choked in Rampur; pedestrians forced to wade through dirty water.
फोटो 33 - कासगंज के रामपुर में जलभराव से होकर निकालती छात्रा। स्रोत : संवाद
मोहनपुरा। रामपुर गांव में नालियां चोक होने से बरसात का गंदा पानी सड़क पर भर गया है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर पिछले काफी दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सुबह स्कूल जाते समय छोटे-छोटे बच्चे भी इसी पानी में से होकर गुजरते हैं। फिसलन और कीचड़ के कारण आए दिन बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अभिभावकों में भी बीमारी फैलने का डर है। गांव वालों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तुरंत नालियों की सफाई कराकर जल निकासी करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नालियों की सफाई होनी चाहिए
नालियां कचरे और मिट्टी से पूरी तरह बंद पड़ी हैं। बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा है। नालियों की सफाई होना चाहिए अन्यथा पानी सड़क पर ही भरा रहेगा। - राजपाल सिंह, ग्रामीण
----------
दोपहिया वाहन और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मरीजों को ले जाने में भी दिक्कत हो रही है। नालियां चौक पड़ी है जिससे बरसात का पूरा पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। - अतेंद्र कुमार, ग्रामीण


वर्जन : वर्जन
गांव में पानी निकलने की कोई जगह नहीं है। कुछ दिन पहले सफाई कर्मी भेजकर सफाई कराई गई थी। जेसीबी मशीन की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। उपलब्ध होते ही मशीन द्वारा नाली की सफाई कराई जाएगी।
- विक्रम सिंह, प्रशासक, ग्राम पंचायत कांतौर

फोटो 33 - कासगंज के रामपुर में जलभराव से होकर निकालती छात्रा। स्रोत : संवाद

फोटो 33 - कासगंज के रामपुर में जलभराव से होकर निकालती छात्रा। स्रोत : संवाद

फोटो 33 - कासगंज के रामपुर में जलभराव से होकर निकालती छात्रा। स्रोत : संवाद

फोटो 33 - कासगंज के रामपुर में जलभराव से होकर निकालती छात्रा। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed