{"_id":"6a7cb8842bb5c5336d00eb0b","slug":"body-of-a-young-man-found-on-the-bank-of-a-distributary-canal-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152112-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रजवाह के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रजवाह के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। गांव नगला खुमानी में पचपोखरा रजवाह के किनारे बुधवार शाम युवक का शव मिला। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पचपोखरा रजवाह के पास शाम करीब 5:30 बजे युवक का शव पड़ा मिला। उसका सिर पानी में डूबा था, जबकि पैर ऊपर की तरफ थे। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी तो थाने से टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और ग्राम प्रशासक गुफरान से पूछताछ की तो मृतक की पहचान भोले (35) के रूप में हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पिछले करीब 15 वर्षों से पचपोखरा निवासी कमरुल हसन दूधिया के यहां रहकर नौकरी व मजदूरी का काम करता था। उसके परिजन के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक नशे का आदी था और उसे अक्सर मिर्गी के दौरे भी आते थे। वह बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जंगल से घास लाकर कमरुल के घर डालकर निकला था। इसके बाद शाम को उसका शव रजवाह पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि रजवाहे के पास दौरे या नशे के कारण वह पानी में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। घटना स्थल पर फोरेंसिक यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। सीओ अमित कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके। उसके परिजन के बारे में जानकारी की जा रही है।