{"_id":"6a7cbb30ad2c57b6ec03d926","slug":"elderly-woman-dies-under-suspicious-circumstances-during-land-measurement-commotion-ensues-kasganj-news-c-175-1-kas1003-152113-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: जमीन पैमाइश के दौरान बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: जमीन पैमाइश के दौरान बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा
विज्ञापन
अमांपुर थाने में मौजूद बुजुर्ग महिला के परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव जारई में बुधवार को डेढ़ बीघा जमीन की पैमाइश के दौरान जमकर हुआ। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजन ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने और दूसरे पक्ष की धक्का-मुक्की में बुजुर्ग की मौत होने का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजन ने रात को कोतवाली में हंगामा किया। परिजन ने तहरीर देकर मामले की कार्रवाई की मांग की है।
गांव जारई निवासी प्रेमपाल, पप्पू, महेश पुत्र राम सिंह और फकौता निवासी अजंट सिंह के बीच डेढ़ बीघा जमीम का विवाद चल रहा है। मामला लंबे समय से न्यायालय में चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम जमीन पर पैमाइश करने पहुंची। जमीन की पैमाइश के दौरान पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। प्रेमपाल पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए पप्पू, उनकी दो बेटियों, देवेंद्र सेठ और आकाश को जबरन हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। शांतिभंग में कार्रवाई कर दी।
उनका आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से आहत प्रेमपाल की मां हरप्यारी पत्नी राम सिंह से दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत पर धक्का-मुक्की की। इस दौरान संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए। पुलिस और राजस्व की टीम पर लापरवाही और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जब मामला कोर्ट में था तो पैमाइश क्यों की गई? तहरीर देकर बुजुर्ग की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सहावर सीओ दुर्गेंश कुमार रात में थाने पहुंच गए।
हंगामे और तनाव को देखते पुलिस ने गांव और थाने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की निगरानी में जमीन की पैमाइश की गई। इस दौरान व्यवधान पैदा करने वालों पर कार्रवाई की गई। इसके बाद बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अगर परिजन आरोप लगा रहे हैं तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ताकि मौत की असल वजह पता चल सके।