फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Civil Services sports trials for employees today.

Kasganj News: कर्मचारियों के लिए सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल्स आज

Wed, 12 Aug 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी नौकरी में जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी और कर्मचारी अब खेल मैदान में भी अपना दमखम दिखाएंगे। जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन एवं ट्रायल्स बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में होंगे। यहां चयनित खिलाड़ी मंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल्स में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, खो-खो, हॉकी और योगासन समेत विभिन्न खेलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले पात्र अधिकारी और कर्मचारी ट्रायल्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। जिला स्तर पर चयनित अधिकारी और कर्मचारी 18 एवं 19 अगस्त को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए 24 एवं 25 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी सरकारी संस्थानों के कर्मचारी प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे। ऑटोनॉमस बॉडी के कर्मचारी पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी, अध्यापक और सहायक अध्यापक आदि भी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed