फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Campaign for greenery across villages; over 1.1 million saplings to be planted.

Kasganj News: गांव-गांव हरियाली की मुहिम, 11 लाख से अधिक पौधे होंगे रोपित

Fri, 10 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 10 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Campaign for greenery across villages; over 1.1 million saplings to be planted.
फोटो03कासगंज में नगला पट्टी मिनी स्टेडियम में पौधरोपण करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत साथ में - फोटो : सांकेतिक
कासगंज। जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण (ग्रीन कवर) बढ़ाने के लिए वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई है। इस महाभियान के तहत सातों विकास खंडों की 423 ग्राम पंचायतों में कुल 11 लाख 17 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने शुक्रवार को कासगंज की ग्राम पंचायत हरसिंहपुर सिरोली के नगला पट्टी स्थित मिनी स्टेडियम में पौधा लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन की रस्म या कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए हर नागरिक को पौधरोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना और उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है, जितना कि उनका रोपण करना। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुभाष चंद्र ने बताया कि जिले के सभी सातों विकास खंडों को पौधरोपण का स्पष्ट लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इस अभियान में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 10,08,000 पौधे और पंचायती राज विभाग की ओर से 1,09,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा व अन्य योजनाओं के माध्यम से छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायतों, वन विभाग, स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों तथा ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चरन सिंह ने बताया कि व्यापक पौधरोपण के माध्यम से जहां जिले का हरित क्षेत्र बढ़ेगा, वहीं इससे भूजल स्तर में सुधार और जैव विविधता को भी मजबूती मिलेगी। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजवीर भल्ला, स्थानीय ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में विकास खंडवार पौध रोपण का लक्ष्य
विकास खंड का नाम - पौध रोपण की संख्या
-अमांपुर - 1,76,410
-गंजडुंडवारा - 1,31,583
-कासगंज - 2,11,038
-पटियाली - 1,28,051
-सहावर - 1,48,708
-सिढ़पुरा - 1,31,583
-सोरोंजी -1,89,627
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed