फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Rain slows down travelers Roadways suffers a revenue hit of 1 lakh

Kasganj News: बारिश ने थमी मुसाफिरों की रफ्तार, रोडवेज की आय में एक लाख का झटका

Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पिछले तीन दिनों से जारी जोरदार बारिश ने न सिर्फ आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की जेब पर भी तगड़ी चोट की है। आसमान से बरसती बारिश के बीच लोगों ने बहुत जरूरी होने पर ही घर से पैर बाहर निकाला और अनावश्यक यात्राओं से पूरी तरह तौबा कर ली। नतीजा यह हुआ कि सड़कों पर फर्राटा भरने वाली रोडवेज बसें खाली-खाली नजर आईं, जिससे परिवहन निगम की आय का ग्राफ अचानक नीचे गिर गया। सामान्य दिनों के मुकाबले पिछले तीन दिनों में डिपो को करीब एक लाख रुपये से अधिक का राजस्व घाटा झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो सामान्य दिनों में कासगंज रोडवेज डिपो की प्रतिदिन की कमाई 10 लाख रुपये से अधिक रहती है। मगर, इस मानसूनी बारिश ने डिपो के पहियों की रफ्तार भले न रोकी हो, कमाई की रफ्तार जरूर थाम दी। दिल्ली, अलीगढ़, बरेली और आगरा जैसे प्रमुख लंबे रूटों पर भी बसें आधी से कम सवारियों के साथ रवाना हुईं। लोकल रूटों का हाल तो और भी बुरा रहा, जहां यात्री बस स्टैंड पर आने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। रोडवेज डिपो के अधिकारियों का कहना है कि लगातार खराब मौसम और रिमझिम बारिश के चलते यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, इस मंदी के बावजूद निगम ने यात्रियों की सहूलियत को सर्वोपरि रखा है और किसी भी रूट पर बसों के फेरे (ट्रिप्स) कम नहीं किए गए हैं। सभी निर्धारित मार्गों पर बसें अपने तय समय पर ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

नियमित किया जा रहा है बसों का संचालन
पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रियों की संख्या में कमी आई है। सामान्य दिनों की तुलना में करीब एक लाख रुपये तक की आय प्रभावित हुई है। रोडवेज की घटी आय को भी बढ़ाया जाएगा। सभी निर्धारित मार्गों पर बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed