{"_id":"6a5133cf2ecb2508b4013f4c","slug":"inter-compartment-practical-examinations-will-be-conducted-under-cctv-surveillance-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-150457-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सीसीटीवी निगरानी में होगी इंटर कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सीसीटीवी निगरानी में होगी इंटर कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा
Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए श्री गणेश इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जहां 16 और 17 जुलाई को प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
बोर्ड ने परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षार्थियों की उपस्थिति, परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी। केंद्र व्यवस्थापक को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एसटीडीएम इंटर कॉलेज, सोरों के शिक्षक प्रेम प्रकाश कुशवाह को परीक्षक नियुक्त किया गया है। वह निर्धारित तिथि पर परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र और परीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे पात्र परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा में शामिल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बोर्ड की मंशा के अनुरूप परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।