{"_id":"69b5b24be4ba26eb3507e6d5","slug":"challans-were-issued-for-five-vehicles-a-tractor-trolley-was-found-loaded-with-sand-beyond-its-capacity-kasganj-news-c-175-1-kas1009-144692-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पांच गाडि़यों के काटे चालान, क्षमता से अधिक बालू से लदी मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पांच गाडि़यों के काटे चालान, क्षमता से अधिक बालू से लदी मिली ट्रैक्टर-ट्रॉली
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहायक उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को कासगंज-इस्माइलपुर मार्ग पर वाहनों की जांच की गई।
निरीक्षण में पांच वाहन अनफिट पाए गए। एआरटीओ ने चालान काटकर संबंधित विद्यालय के प्रबंधन को वाहनों के दस्तावेज और कमियों दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, एक जेसीबी का टैक्स जमा नहीं होने और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक बालू लदी होने के कारण दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ आरपी मिश्र के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने कासगंज-इस्माइलपुर रोड और कासगंज-सोरों मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। गांव पचलाना के पास एक जेसीबी का टैक्स जमा न होने पर उसे सीज किया गया। साथ ही, क्षमता से अधिक बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी सीज कर दिया गया।
स्कूली वाहनों के निरीक्षण में पांच वाहन ऐसे थे जिनका बीमा समाप्त हो गया था। एक बस में मानक के अनुसार सीटें नहीं पाई गईं। वहीं, एक इको कार में क्षमता से अधिक बच्चे मिले। इन वाहनों में मानकों का पालन नहीं होने पर एआरटीओ ने पांचों स्कूली वाहनों के चालान काटकर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
Trending Videos