{"_id":"6a04bd9aec9dfc690c08772e","slug":"chief-minister-composite-model-school-to-be-built-at-village-nagla-laloo-at-a-cost-of-rs-23-crore-kasganj-news-c-25-1-agr1068-1058027-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गांव नगला ललू में 23 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गांव नगला ललू में 23 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। सदर तहसील के गांव नगला ललू में छात्र अब टाट-पटटी नहीं स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। यहां करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण शिक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए यह विद्यालय बनाया जा रहा है। इस परिसर में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही छत के नीचे कराई जाएगी। छात्रों को स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल का मैदान समेत तमाम आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। फरवरी माह में राजस्व टीम ने ग्राम प्रधान और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर भूमि का चयन किया।
रंग लाई विधायक और प्रधान की पहल
जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। इस विद्यालय के बनने से आसपास के कई गांवों के बच्चों को लाभ मिलेगा और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम प्रधान डॉ. मनोज यादव ने इसे सराहनीय निर्णय बताते हुए कहा कि मॉडल स्कूल बनने से गांव के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विद्यालय से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यह होंगी सुविधाएं
स्मार्ट क्लास, कंपोजिट विज्ञान-गणित प्रयोगशाला, बाल-वाटिका की होगी सुविधा
शिक्षकों व बच्चों के लिए बनेंगे आवास
कक्षा 9 से 12 के लिए विज्ञान की मॉड्यूलर प्रयोगशाला
कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, खेल का मैदान
सोलर पैनल एवं वर्षा जल संचयन इकाई होगी स्थापित
पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास केंद्र की स्थापना
आरओ वाटर प्लांट, मिड-डे-मील व डाइनिंग हॉल की सुविधा
भूकंपरोधी तकनीक से होगा भवन का निर्माण