सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Children welcomed in schools with "Navarambh"

Kasganj News: विद्यालयों में 'नवारंभ' के साथ बच्चों का हुआ स्वागत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Children welcomed in schools with "Navarambh"
फोटो22परिषदीय विद्यालय में आयोजित नवप्रवेश आरंभ उत्सव के दौरान गतिवि​धियों में हिस्सा लेते
विज्ञापन
कासगंज/ सोरोंजी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को नवारंभ कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नए सत्र के बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत हुआ।
Trending Videos


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, नोडल मेंटर नवनीत शर्मा और नोडल एसआरजी योगेश कुमार कुशवाहा ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला, हस्तछाप, गीत और खेल-आधारित गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षकों ने आनंददायक वातावरण में शिक्षा देने पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय बहटा में ग्राम प्रधान देवेंद्र राजपूत और सोरोंजी के बालक प्राथमिक विद्यालय में पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और प्रारंभिक शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय उढ़ेर पुख्ता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू ने बाल वाटिका के छह वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों की सूची प्रधानाध्यापक को सौंपी। प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय माथुर ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। यहां सियाराम, केवल सिंह और भावना अनुपम वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed