सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Student duped of money by threatening to make AI photo viral

Kasganj News: एआई फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से ठगे रुपये

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली के गांव में एक छात्रा को एआई से फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर तीन युवकों ने उससे 20 हजार रुपये ठग लिए। जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने सोमवार को तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

कक्षा 9 की छात्रा गांव के पास ही इंटर कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि छह माह पहले दीपक, चंचल और गिरीश ने सांठ-गांठ करके उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो निकाले। दूसरी आईडी बनाई अश्लील मैसेज भेजे और छात्रा को एआई से फोटो बनाकर धमकाया। तीनों ने उससे 1 लाख रुपये की मांग की। इससे घबराकर छात्रा ने घर पर रखे 20 हजार रुपये उन्हें दे दिए। आरोपियों के बार-बार परेशान करने पर छात्रा ने अपने पिता को बताया। पिता ने कहा कि बेटी का फोटो वायरल न हो, इस डर से पिता पहले शांत हो गए थे। इसके बाद युवक अन्य इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दोबारा परेशान करने लगे। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed