सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Road in bad shape after pipeline laying, sinks due to leakage

Kasganj News: पाइपलाइन डालने के बाद सड़क बदहाल, लीकेज से धंसी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Road in bad shape after pipeline laying, sinks due to leakage
फोटो02कासगंज के वार्ड नंबर 20 कूचा रोशन गली के बाहर लीकेज के कारण बना गड्डा। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। शहर के वार्ड नंबर 20 मोहल्ला नवाब में जल निगम की लापरवाही सामने आई है। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की ठीक ढंग से मरम्मत नहीं की गई। इससे सड़कें ऊंची-नीची हो गई हैं और लीकेज के कारण धंस रही हैं। लोगों ने पालिका से सड़क की मरम्मत और लीकेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
Trending Videos

गली छेदालाल मंदिर से तहसील रोड तक पाइपलाइन डालने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क खोदी गई थी। मरम्मत के बाद सड़क का स्तर कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। गली कूंचा रोशन के बाहर पाइपलाइन लीकेज से सड़क की मिट्टी बैठ गई है और गड्ढा बन गया है। गली उमराव में पुलिया टूटने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायतों के बावजूद पालिका ने समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। वार्ड के निवासियों में पालिका के प्रति आक्रोश है। रामू, विक्की, कुंवरपाल, अभय, विनीत, राकेश ने लीकेज ठीक कराकर पानी की बर्बादी रोकने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नागरिकों की बात :
हमारी गली के बाहर लीकेज होने के कारण सड़क की मिट्टी धंस गई है और गड्ढा बन गया है। जल निगम ने सड़क की इंटरलॉकिंग ठीक ढंग से नहीं की है। इससे लोगों को रात के समय निकलने में परेशानी होती है। - सीपी शर्मा
-----
जल निगम ने इंटरलॉकिंग की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं की है। दोपहिया वाहन चलाते समय बाइक अनियंत्रित हो जाती है। कभी-कभी तो हादसे भी हो जाते हैं। सड़क की मरम्मत होनी चाहिए। - आकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed