सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Construction of CC road from Nagla Bhim to Mohani started

Kasganj News: नगला भीम से मोहनी तक सीसी सड़क का निर्माण शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 29 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Construction of CC road from Nagla Bhim to Mohani started
फोटो06कासगंज के गांव नगला भीम में सीसी सड़क के निर्माण का पूजन कर शुभारंभ करते सदर विधायक देव
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र में नगला भीम से मोहनी तक जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य में लगभग 30 लाख रुपये की लागत आएगी। नगला भीम से मोहनी की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब हालत में पड़ी थी। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सत्यप्रकाश के अनुसार, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से कई बार गुहार लगाई थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 30 लाख रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed