सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Construction of concrete road on dilapidated road in Sagarpur begins, will provide convenience

Kasganj News: सागरपुर में जर्जर सड़क का सीसी निर्माण शुरू, मिलेगी सहूलियत

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Construction of concrete road on dilapidated road in Sagarpur begins, will provide convenience
फोटो06सदर विधान सभा के गांव सागरपुर में सीसी कार्य का शुभारंभ करते विधायक देवेंद्र राजपूत।स्र
विज्ञापन
कासगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव सागरपुर में सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने विधिवत पूजा कर इस कार्य का शुभारंभ किया। यह सड़क काफी समय से जर्जर थी।
Trending Videos

गांव सागरपुर से नगला भूतल की ओर जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे थे। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को विशेष दिक्कतें होती थीं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के विकास में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिल रही है। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। यह सीसी सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। गांव में कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed