{"_id":"6a21b4ab471eb8d46f0d266c","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-a-bike-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148738-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक पूरन सिंह का फाइल फोटो। स्त्रोत : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहावर। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पूरे दिन चाट-पकौड़े बेचने निकला युवक घर लौटने से पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गया। ईश्वरी नगला के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए साइकिल सवार चाट विक्रेता की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
गांव भिलौली निवासी पूरन सिंह (40) पुत्र नेकराम साइकिल पर चाट-पकौड़े बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे वह रोज की तरह अपना काम खत्म कर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ईश्वरी नगला के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे प्रमोद कुमार ने बताया कि चाचा पूरन सिंह साइकिल पर गांव-गांव चाट बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते थे।
सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Trending Videos