सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Groundwater level is improving with greenery from Gangavan and Bhagirathi forest.

Kasganj News: गंगावन और भागीरथी वन से हरियाली के साथ सुधर रहा भूजल स्तर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कासगंज के गंगावन और भागीरथी वन पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से विकसित इन दोनों वनों की वजह से जिले का ग्रीन कवर (हरियाली) तेजी से बढ़ा है।

इसका सीधा सकारात्मक असर यहां के पर्यावरण और भूजल स्तर पर दिखने लगा है। कासगंज के इस सफल मॉडल को अब यूपी के कई अन्य जिलों में भी अपनाया जा रहा है। यह दोनों ही वन जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग का मानना है कि इन दोनों क्षेत्र पर्यावरण के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होने लगा है।
--------------------
चंदनपुर घटियारी का गंगावन
गंगावन की स्थापना चंदनपुर घटियारी में की गई थी, जहां प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पहला पौधा रोपा था। आज यहां लगाए गए 1.21 लाख पौधे विशाल वृक्ष बन चुके हैं। इस वन में अलग-अलग प्रजातियों की वनस्पतियों की आकर्षक वाटिकाएं बनाई गई हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


दतलाणा का ''भागीरथी वन''
गंगा के कटरी इलाके के दतलाणा में दूसरा बड़ा वन ''भागीरथी वन'' के नाम से विकसित किया गया है। पिछले साल इस वन में रिकॉर्ड 3.51 लाख पौधे रोपे गए थे। घने होते जा रहे इस जंगल में अब प्रकृति के साथ-साथ वन्यजीवों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। हाल ही में यहां हिरणों के झुंड को विचरण करते हुए देखा गया है, जो इस प्रोजेक्ट की सफलता को दर्शाता है।
-------------
- 1.21 लाख पौधे गंगावन में बन रहे हैं वृक्ष
- पिछले साल भागीरथी वन में 3.51 लाख पौधे रोपे गए
----------------
गंगावन और भागीरथी वन की स्थापना के प्रोजेक्ट पूरी तरह सफल रहे हैं। इसी तर्ज पर जिले और राज्य में अन्य जगहों पर भी नए वन विकसित करने का काम चल रहा है। — संजीव कुमार, डीएफओ, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed