{"_id":"6a21b4a29716e619a80dae06","slug":"the-benefits-of-the-schemes-will-reach-every-person-with-service-good-governance-and-respect-kasganj-news-c-175-1-kas1001-148725-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सेवा, सुशासन और सम्मान के साथ जन-जन तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सेवा, सुशासन और सम्मान के साथ जन-जन तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
फोटो 29 - कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की गई। जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अभियान को प्रचार-प्रसार तक सीमित न रखकर हर वर्ग को लाभांवित करने पर जोर दिया।
प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 5 से 21 जून तक चलने वाला यह अभियान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बनेगा। सभी कार्यक्रम सेवा, सुशासन, संस्कार और सम्मान के मूल भाव के साथ आयोजित होने चाहिए।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जरूरतमंदों के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करें। साथ ही बड़े स्तर पर विकास प्रदर्शनियों और जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जाए। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को जनआंदोलन का रूप देने को कहा।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा से विकासखंड स्तर पर लगने वाले शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार में संगठन का सहयोग लेने के निर्देश दिए। प्राकृतिक खेती कार्यशाला के लिए प्रगतिशील किसानों की सूची तैयार की जाए और पूरे अभियान का संचालन माइक्रो प्लानिंग के आधार पर हो। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में चौपाल लगाकर अफसर जनता से सीधा संवाद करें।
बैठक में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने प्रभारी मंत्री के समक्ष अभियान का पूरा खाका प्रस्तुत किया। शुक्रवार को वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता के साथ अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल, स्वच्छता रैलियां, साइकिल व पैदल यात्राएं होंगी।
बैठक में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, एसपी ओम प्रकाश सिंह, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक मंजूर अहमद और डीएफओ संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
इन कार्यक्रमों को होगा आयोजन
5 जून : वृहद पौधरोपण कार्यक्रमों के साथ अभियान का शुभारंभ।
8 से 14 जून: नगर निकायों की बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान
12 से 13 जून: सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए मीडिया संवाद।
14 से 16 जून: ब्लॉक व तहसील स्तर पर जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का आयोजन।
16 से 17 जून: राज्य स्तर से चयनित विषय विशेषज्ञों द्वारा जिले के तीन ब्लॉकों का भ्रमण
21 जून (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस): जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योग कार्यक्रम।

Trending Videos