सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Villagers protest against illegal liquor sale near schools

Kasganj News: स्कूलों के पास अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against illegal liquor sale near schools
फोटो - 32 कासगंज कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते ढोलना के ग्रामीण। स्रोत:​शिकायत क
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना में गांव के बच्चों के भविष्य और छात्राओं की सुरक्षा पर ढोलना के ग्रामीणों में आक्रोश है। स्कूलों के आसपास कथित रूप से अवैध शराब बिक्री और जुए के अड्डों के संचालन से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।विकास खंड की ग्राम पंचायत ढोलना के ग्राम प्रधान सुधा कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीण बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का आरोप है कि राणा इंटर कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे विद्यार्थियों और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध लाइसेंसी शराब दुकानों से नहीं, बल्कि नियमों के विरुद्ध संचालित अवैध गतिविधियों से है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने क्षेत्र के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज के निकट जुए का अड्डा संचालित होने का भी आरोप लगाया। मांग की स्कूलों के आसपास चल रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, जुए के अड्डों को बंद कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रधानपति दुर्गेश कुमार ,अशोक वर्मा, नेम सिंह ,अखलेश, राजू, श्रीपाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed