{"_id":"6a21b5a1825708773504820b","slug":"investigation-of-hotels-revealed-the-truth-only-one-got-noc-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148729-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: होटलों की जांच में खुली पोल, सिर्फ एक के पास मिली एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: होटलों की जांच में खुली पोल, सिर्फ एक के पास मिली एनओसी
विज्ञापन
फोटो 25 - कासगंज एक होटल में जांच में अग्निशमन यंत्रों की जांच करने पहुंचे अग्निशमन अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में एक पांच मंजिला होटल में लगी भीषण आग ने 21 लोगों की जान ले ली। इस भीषण अग्निकांड के बाद जिले के होटलों में चेकिंग की गई तो यहां भी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई।
चेकिंग के दौरान कई होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बिना अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन सीढ़ियों के संचालित होते मिले। अग्निशमन विभाग नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों को नोटिस जारी करने की तैयारी में जुट गया है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ शहर के विभिन्न होटलों, गेस्ट हाउसों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्थानों पर अग्निशामक यंत्र या तो उपलब्ध नहीं मिले या फिर उनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
होटलों में आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक सीढ़ियों की व्यवस्था भी नहीं पाई गई। इससे आग लगने की स्थिति में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने, भवनों में पर्याप्त अग्निशामक उपकरण लगाने और नियमित रूप से उनकी जांच कराने के निर्देश दिए गए।
सीएफओ ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे प्रतिष्ठान जिनमें कमियां मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
होटल, गेस्ट हाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे आग से बचाव के सभी मानकों का पालन करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
साेरों रोड स्थित एक होटल के पास मिली एनओसी
कासगंज। जिले में 50 से अधिक होटल, गेस्ट हाउस एवं लॉज संचालित हैं, लेकिन सोरों रोड स्थित एक होटल के अलावा किसी ने भी अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ले रखी है। अग्नि सुरक्षा के नाम पर इनमें इंतजाम न के बराबर हैं। ऐसे में कोई हादसा होने पर बचाव करने और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद

Trending Videos