{"_id":"69c405a88deb5ef6dc0f6b46","slug":"devotees-set-out-on-the-kanwar-yatra-to-offer-water-to-temples-kasganj-news-c-175-1-kas1009-145257-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु
विज्ञापन
फोटो50सोरोंजी से कांवड़ लेकर जाते कांविड़यों की टोली। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु देवी मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा पूर्णिमा तिथि तक जारी रहेगी। बुधवार को सैकड़ों कांवड़िए देवी मैया का गंगाजल से अभिषेक करने लहरा घाट पहुंचे। वे करौली, धौलपुर, भरतपुर और बालाजी सहित अन्य स्थानों से आए थे। पुरुषों के साथ महिलाएं भी परंपरागत ढंग से कांवड़ सजाकर ले जा रही थीं। कुछ कांवड़िए कलशों में जल भरकर कंधे पर रखकर चल रहे थे। कांवड़ियों के आगमन से कांवड़ साज-सज्जा से संबंधित दुकानदार भी प्रसन्न दिखे। करौली से आए श्रद्धालु राम प्रताप, धन सिंह और मुरारी ने बताया कि वे पूर्णिमा पर कैला देवी का जलाभिषेक करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कादरगंज गंगाघाट पर उमड़े श्रद्धालु
गंजडुंडवारा। कादरगंज गंगाघाट पर चैत्र नवरात्र के दौरान बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कांवड़ सजाई और माता के अभिषेक के लिए पवित्र जल भरकर जयकारों के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने कादरगंज और कछला गंगा घाट पर पहुंचकर गंगाजल भरा। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। संवाद
Trending Videos