सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Directive on the Preservation of Ancient Books and Manuscripts and Educational Reform

Kasganj News: प्राचीन पुस्तकों और पांडुलिपियों के संरक्षण और शिक्षा सुधार का निर्देश

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। संस्कृति विभाग के ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिले की ऐतिहासिक धरोहरों और प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बृहस्पतिवार को श्री गौतम प्राच्य माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
Trending Videos

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ और प्राचीन पुस्तकों का बारीकी से अवलोकन किया। पुस्तकालय में कोई हस्तलिखित पांडुलिपि नहीं मिली। लेकिन 1240 प्राचीन पुस्तकें सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने इन अमूल्य पुस्तकों के महत्व को देखते हुए इनके वैज्ञानिक संरक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इनके सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 99 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 56 छात्र उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने उपस्थिति कम होने पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने प्रधानाचार्या दिव्यांशु गौतम को शैक्षिक वातावरण में सुधार लाने के निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। विद्यालय परिसर में ही संचालित सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल का भी जिलाधिकारी ने भ्रमण किया। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों को अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed