सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   District administration cracks down on road accidents; accident report to be prepared.

Kasganj News: सड़क हादसों पर जिला प्रशासन सख्त, तैयार होगी दुर्घटनाओं की रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 14 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में ऐसे स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाएगा, जहां पांच या उससे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हों और उनमें 10 लोगों की मौत हुई है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे।ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के लिए दुर्घटनाओं का पूरा डाटा पुलिस विभाग उपलब्ध कराएगा। पुलिस उन स्थानों की रिपोर्ट तैयार कर सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगी, जहां हादसे और मौत हुई हैं। समिति की संस्तुति के बाद परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की संयुक्त टीम संबंधित स्थलों का निरीक्षण करेगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि ब्लैक स्पॉट पर दो प्रकार के सुधारात्मक कार्य किए जाएंगे। सड़क की संरचना में बदलाव, ओवरब्रिज निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और अन्य बड़े कार्यों के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। इसके साथ सड़क की पटरी दुरुस्त करना, स्पीड ब्रेकर का निर्माण , चेतावनी एवं दिशा सूचक संकेतक लगाना और सड़क किनारों का चौड़ीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed