सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Easy question paper brings happiness to students

Kasganj News: आसान प्रश्नपत्र से छात्रों के चेहरे पर दिखी खुशी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Easy question paper brings happiness to students
फोटो34एनआर प​ब्लिक स्कूल सीबीएसई परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते छात्र । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले के तीन केंद्रों पर बुधवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं की कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहने से परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी।
Trending Videos

जेपी पब्लिक एकेडमी में पंजीकृत सभी 45 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इसी तरह, एनआर पब्लिक स्कूल में भी सभी 94 छात्रों ने परीक्षा दी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कुल 39 परीक्षार्थियों में से 38 उपस्थित हुए। इस केंद्र पर केवल एक छात्र अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न हल करने को आए थे। इनमें कंप्यूटर के मूल सिद्धांत और कंप्यूटर सिस्टम के प्रश्न शामिल थे। हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के कार्य और डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली से भी सवाल थे। जावा प्रोग्रामिंग कोडिंग और एप्लीकेशन विकास पर भी प्रश्न पूछे गए। नेटवर्किंग, सुरक्षा, इंटरनेट और साइबर सुरक्षा आदि के प्रश्न पूछे गए।


पेपर आसान था। डेटाबेस और एचटीएमएल के प्रश्न सरल रहे। सभी प्रश्न समय रहते हल कर लिए।- रुचिका अग्रवाल, परीक्षार्थी
पेपर में पाइथन, प्रोग्रामिंग के प्रश्न काफी आसान आए। कंप्यूटर और आईटी की परीक्षा ने तनाव कम कर दिया।- तान्या राठाैर, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed