सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Emphasis on improving the education system of schools

Kasganj News: विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था सुधारने पर जोर

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on improving the education system of schools
फोटो24पटियाली ब्लॉक में आयोजित संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला में संबो​धित करते मुख्य अत
विज्ञापन
पटियाली। एसबीआर इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता पर चर्चा की गई।
Trending Videos

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह चौहान, डॉ. शशि मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में समर्थ एप, शारदा एप, बालिका शिक्षा, डीबीटी और निपुण भारत मिशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों में समन्वय और शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर दिया। मध्याह्न भोजन गुणवत्ता सुधारना, विद्यालयों का रखरखाव व बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सत्येंद्र दीक्षित, शिववीर चौहान, रत्न प्रकाश, देव दीक्षित, संदीप कुमार, अंकित द्विवेदी, अवधेश पांडे और राजेश द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed