{"_id":"69c404a2271d0381bc09790b","slug":"fir-registered-against-11-people-in-a-dispute-between-two-parties-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145252-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो पक्षों के विवाद में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो पक्षों के विवाद में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव भामाें में दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव निवासी मैसर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह 16 मार्च की दोपहर 12:30 बजे घर में खाना बना रही थीं। आरोप है कि गांव के जलालुद्दीन, इमरान, नम्मो, शबाना, साईस्ता, फिजा और अरशी पुरानी रंजिश में लाठी-डंडे और रॉड लेकर घर में घुस आए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर उसका बेटा अरहान बचाने के लिए पहुंचा तो उसे भी पीटा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
दूसरे पक्ष के बलद मियां की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना वाले दिन उसकी पत्नी अरशी घर पर काम कर रही थी। तभी उनकी भाभी मैसर, उनके मामा आबिद की पत्नी रफत ने लाठी-डंडाें से उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गई। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos