{"_id":"69f39c0d89bd779a18080bec","slug":"five-people-injured-as-wedding-party-clashed-over-dancing-to-dj-music-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146981-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: डीजे पर नाचने के लिए भिड़े बराती-घराती, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: डीजे पर नाचने के लिए भिड़े बराती-घराती, पांच घायल
विज्ञापन
फोटो25ढोलना के गांव नगला मनी में शादी समारोह में मारपीट के बाद लोगों को समझाती पुलिस । स्रोत:
विज्ञापन
ढोलना। गांव नगला मनी में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने के लिए विवाद हो गया। बराती और घराती पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे मारपीट में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।
यह घटना सोरोंजी थाना क्षेत्र के कादरबाड़ी निवासी अर्पित मौर्य की शादी में हुई। अर्पित की शादी नगला मनी निवासी नरेश मौर्य की पुत्री से होनी थी। बारात देर रात करीब 1:41 बजे नगला मनी गांव पहुंची थी। जगदीशपुर गांव के पास बरात चढ़ते समय यह विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों के लोग शराब के नशे में थे। डीजे पर नाचने पर हुई बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। इससे शादी समारोह के रंग में भंग पड़ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट में दोनों पक्षों के प्रवेश पुत्र भगवान दास, सुनील पुत्र मथुरा प्रसाद, गजेंद्र पुत्र रामपाल, रामपाल पुत्र डोरी लाल और अतुल पुत्र नेत्रपाल घायल हो गए। घराती पक्ष ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। थाना ढोलना से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। घायल रामपाल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, अन्य चार ने जिला अस्पताल में अपना इलाज नहीं करवाया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गांव में पुलिस की तैनाती
दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शादी की शेष रस्में पूरी कराईं। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos