सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   History paper was easy, students smiled

Kasganj News: आसान रहा इतिहास का पेपर, मुस्कुराए परीक्षार्थी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
History paper was easy, students smiled
फोटो05एनआर प​ब्लिक स्कूल सीबीएसई परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने के बाद केंद्र से निकलते परीक्
विज्ञापन
कासगंज। सीबीएसई कक्षा 12 की इतिहास विषय की परीक्षा सोमवार को तीन केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। सभी केंद्रों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Trending Videos

जेपी पब्लिक स्कूल में कुल 16 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें सभी उपस्थित रहे। एनआर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत सभी 30 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सेठ एमआर जयपुरिया पब्लिक स्कूल में भी सभी 29 पंजीकृत परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इस प्रकार तीनों केंद्रों पर कुल 75 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सरल और संतुलित प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में भारतीय इतिहास के प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक तीनों भागों से प्रश्न पूछे गए। प्राचीन भारत से सिंधु घाटी सभ्यता, प्रारंभिक राज्य, अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना पर प्रश्न आए। मध्यकालीन भारत में भक्ति-सूफी आंदोलन, मुगल साम्राज्य, विजयनगर और कृषि व्यवस्था से संबंधित सवाल थे। आधुनिक भारत के अंतर्गत औपनिवेशिक शासन, 1857 का विद्रोह और महात्मा गांधी पर आधारित प्रश्न थे। संविधान निर्माण और भारत विभाजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सवाल पूछे गए।

-------


परीक्षार्थियों की बात
प्रश्नपत्र काफी सरल था और सभी प्रश्न सिलेबस के भीतर से ही पूछे गए। हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। - यश भारद्वाज, परीक्षार्थी

प्रश्नपत्र संतुलित था और समय प्रबंधन में भी आसानी रही। निर्धारित समय से पहले ही अपना पेपर पूरा कर लिया। - विशाल राजपूत, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed