सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman falls from roof, dies during treatment, in-laws accused of murder

Kasganj News: छत से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman falls from roof, dies during treatment, in-laws accused of murder
फोटो38मृतक प्रियंका का फाइल फोटो
विज्ञापन
पटियाली। मोहल्ला चौक में विगत बृहस्पतिवार को दो वर्षीय मासूम और उसकी मां छत से नीचे गिर पड़ी थीं। दोनों को गंभीर चोटें आईं थी। ससुरालियों की ओर से बंदरों की घुड़की से संतुलन खोने को हादसे का कारण बताया गया था। इलाज के दौरान महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इधर महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos

मोहल्ला चौक निवासी प्रियंका पत्नी रिंकू (30) बीती बृहस्पतिवार की देर शाम छत पर अपने दो वर्षीय पुत्र रियंक के साथ मौजूद थी। बताया गया कि अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। इससे महिला घबराहट में बेटे को गोद में लेकर छत से सड़क पर जा गिरी थी। परिजन ने तत्काल दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान प्रियंका ने सोमवार को दम तोड़ दिया, जबकि उसके पुत्र की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

भाई ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
कासगंज। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिला एटा में थाना नया गांव, गही निवासी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी।
इसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बहन प्रियंका की शादी बीती 16 मई 2022 को रिंकू पुत्र जुगल किशोर के साथ हुई थी। आरोप है कि सास रेशमा देवी, जेठ सुनील और पति रिंकू आए दिन दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। भाई ने आरोप लगाया कि बीती 26 मार्च को आपसी विवाद के दौरान जेठानी सुषमा देवी ने प्रियंका को छत पर ले जाकर धक्का दे दिया। इससे उनकी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
--------
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
महिला की मौत के बाद पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। इस दौरान घर की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

वर्जन
महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - संदीप वर्मा, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed