सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Vacant liquor shops will be allotted through e-lottery.

Kasganj News: ई-लॉटरी से होगा शराब की खाली दुकानों का आवंटन

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अव्यवस्थित रूप से चल रही चार पुरानी और 10 नई शराब की दुकानों का आवंटन अब अधिक पारदर्शी होगा। प्रशासन ने 9 अप्रैल को इन दुकानों का आवंटन इलेक्ट्रॉनिक लॉटरी के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। फिलहाल, अभी इन दुकानों का संचालन दैनिक व्यवस्थापन पर होगा।
Trending Videos

पिछले दिनों ऑनलाइन लॉटरी के जरिए शराब की दुकानों का आवंटन किया गया था। इसमें सिढ़पुरा के मॉडल शॉप और शहर की सब्जी मंडी स्थित चार देसी शराब की दुकानों के लिए आवेदन नहीं आए थे। गंजडुंडवारा की दुकान नंबर तीन और भांग की दुकान में भी आवेदन कम रहे। इन कारणों से इन दुकानों का आवंटन नहीं हो सका था। अब छूटी हुई दुकानों का आवंटन 9 अप्रैल को ऑनलाइन लॉटरी से दोबारा होगा। इस दौरान दुकानों का दैनिक संचालन प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रबंधकों के हाथों में रहेगा। प्रशासन सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा। किसी प्रकार की अनियमितता को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन लॉटरी स्वचालित और पारदर्शी होगी। इच्छुक आवेदनकर्ता अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं। एनआईसी की वेबसाइट पर भी आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed