{"_id":"6a2c6f663bd9afd69c09bd93","slug":"if-a-robbery-takes-place-in-up-elections-will-never-be-held-again-akhilesh-kasganj-news-c-175-1-kas1003-149121-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में लूट हो गई तो फिर कभी नहीं होंगे चुनाव : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में लूट हो गई तो फिर कभी नहीं होंगे चुनाव : अखिलेश
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो36कासगंज में आयोजित कार्यक्रम संबोधित करते सांसद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, साथ में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उर्मिला गार्डन का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह चौधरी और उनके समर्थकों की पार्टी में वापसी कराई। पूर्व मुख्यमंत्री ने बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल में चुनाव लूटा है और बिहार चुनाव में बेईमानी की। अगर यही लूट और बेईमानी यूपी में भी हो गई तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे। इसलिए भाजपा महिला आरक्षण बिल के साथ डिलिमिटेशन (परिसीमन) ला रही थी। ये ऐसी लोकसभा बनाना चाहते हैं, जिससे विपक्ष के नेता जीत न पाए। पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर बोले कि पंचायत चुनाव में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि इनका वन नेशन, वन इलेक्शन का फार्मूला फेल हो गया है। गांव के लोग भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्हें खाद की बोरी और डीजल नहीं मिल रहा। स्मार्ट मीटर लगाकर लूटने की तैयारी में थे। ग्रामीण अंचल में इनकी बुरी तरह हार होगी, इसलिए घबरा गए हैं। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के सवाल पर कहा कि सरकार की बस यही उपलब्धि है कि डीजल-पेट्रोल, खाद, सिलिंडर ऐतिहासिक महंगाई पर बिक रहे हैं। पेट्रोल में भी 20 प्रतिशत इथेनॉल की मिलावट की जा रही है। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध में भारतीयों की मौत पर कहा कि यह हमारी विदेश नीति की चूक रही। अगर भारत मजबूती से खड़ा होता और युद्ध रोकने में कामयाब रहता तो लोगों की जान बच जाती। वहीं, अर्थव्यवस्था पर संकट नहीं आता। भारत युद्ध रोकने में कामयाब रहता तो पीएम मोदी को विश्व गुरु माना जाता। भाजपा के मेक इन इंडिया नारे पर तंज कसते हुए कहा कि इनके मुंह पर स्वदेशी है, लेकिन ये मन से विदेशी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिए बगैर कहा कि जो अनरजिस्टर्ड लोग स्वदेशी-स्वदेशी बोलते थे, अब वो कहां है।
सिर्फ पीडीए के लोगों पर चल रहा बाबा का बुलडोजर: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पीडीए परिवार समारोह में पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की पार्टी में घर वापसी कराई। उनके उर्मिला गार्डन का उद्घाटन किया। सीएम योगी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि योगी खेल जानते हैं और न ही खेलना। वह केवल बुलडोजर चलाना जानते हैं और यह बुलडोजर केवल पीडीए के लोगों पर चल रहा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसभा को करीब 50 मिनट तक संबोधित किया। दोपहर 1:25 बजे उन्होंने भाषण शुरू किया जो 2:15 बजे समाप्त हुआ। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव को सपा में शामिल कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद के राजनीतिक अनुभवों से लाभ मिलेगा। उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं और शराब की दुकानें ज्यादा खोली जा रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कौन से साधु संत हैं जो शराब बिकवा रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि दस साल पहले गोरखपुर में गांजा पुलिस सबसे ज्यादा पकड़ती थी, लेकिन अब लखनऊ में गांजा अधिक पकड़ा जा रहा है।उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिलते और यदि कहीं डॉक्टर मिल जाएं तो दवा नहीं मिलती। अस्पताल से मरीज रेफर कर दिए जाते हैं उन्हें इलाज नहीं मिल पाता। वहीं लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर भी उन्होंने प्रहार किया।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार आएगी तो लोगों का इलाज मुफ्त होगा और एंबुलेंस भी मिलेगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के फ्लॉप होने पर कहा कि सरकार स्मार्ट सिटी तो बना नहीं पाई तो लोगों के घरों पर स्मार्ट मीटर लूटने के लिए लगा दिए। गांव-गांव में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक दिए। उन्होंने कहा कि सरकार यूपी को लूटने में लगी है। महंगाई बढ़ रही है जिससे आम लोगों और किसानों खुशहाली रुकी है।
उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से डीजल-पेट्रोल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट की जा रही है जिससे गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार के पूर्व में किए कार्य देश के लिए उदाहरण बने। भाजपा सरकार उसी पर अमल कर रही है।उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा यूपी को आगे बढ़ाने का काम किया। इंटरनेट को गांव गांव पहुंचाया। सपा ने जो लैपटॉप छात्रों को दिए थे वह आज भी चल रहे हैं। भाजपा की सरकार न नौजवानों को सरकारी नौकरी दे पा रही है और न रोजगार से जोड़ पा रही है। उन्होंने कहा कि कासगंज पौराणिक धरती है यह अध्यात्मक का क्षेत्र है। यह हिंदु-मुस्लिम एकता और भाईचारे की पहचान है।
विज्ञापन
पिछले लोकसभा चुनावों में यहां के मतदाताओं ने ऐतिहासिक परिणाम दिया। पीडीए की एकता से सांसद देवेश शाक्य को जीत मिली। एटा-कासगंज के मतदाताओं ने डबल इंजन की सरकार का धुआं निकाल दिया और इंडिया गठबंधन आगे निकल गया।